Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चांदी में आया 975 रुपए का उछाल, सोना भी चमका

Advertiesment
हमें फॉलो करें चांदी में आया 975 रुपए का उछाल, सोना भी चमका
, सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (15:09 IST)
नई दिल्ली। सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद विदेशों में पीली धातु की कीमतों में आई तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 200 रुपए की मजबूती के साथ 38570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 975 रुपए की छलांग लगाकर 47425 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 14.05 डॉलर की बढ़त में 1502.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.60 डॉलर की बढ़त में 1511.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच भूराजनीतिक तनाव बढ़ गया है। अमेरिका आरोप लगा रहा है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है। इस कारण निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं।

इस हमले के बाद आज सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदर का ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 20 प्रतिशत की छलांग लगाकर 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था, हालांकि बाद में यह 65 डॉलर के आसपास आ गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 17.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Video : चंबल से लगे सरहदी जिले नीमच में जल प्रलय जैसे हालात, चारों ओर पानी ही पानी