Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में मामूली बढ़त, चांदी 500 रुपए लुढ़की

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में सोना गुरुवार को 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 39520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि उद्योगों द्वारा ग्राहकी कम रहने से चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 47000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.80 डॉलर टूटकर 1507.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.20 डॉलर फिसलकर 1512.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर होने वाली वार्ता से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। वार्ता के नतीजों के बारे में विरोधाभासी कयास सामने आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश ने यूपी सरकार पर कसा तंज, बोले- रामराज नहीं 'नाथूराम राज' है




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi