Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए उछली

हमें फॉलो करें सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए उछली
, शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (17:03 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 39670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि त्योहारी मांग के बल पर चांदी 400 रुपए की छलांग लगाकर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़त के साथ 1490.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर बढ़कर 17.51 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शर्मा के शानदार शतक से भारत मजबूत, पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 224/3