Publish Date: Wed, 30 Oct 2019 (16:27 IST)
Updated Date: Wed, 30 Oct 2019 (16:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना 350 रुपए और चांदी 250 रुपए टूट गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं।
कारोबारियों के अनुसार दिवाली की मांग निकल जाने के बाद ग्राहकी कमजोर रही। विदेशी बाजारों से भी मंदे के समाचार थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं। कोमेक्स गोल्ड कारोबार में सोने के भाव 1489.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस बोला गया, जबकि चांदी 17.81 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर नरम थी।