Publish Date: Sat, 09 Nov 2019 (16:14 IST)
Updated Date: Sat, 09 Nov 2019 (16:18 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 200 रुपए लुढ़ककर 39,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो 12 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है।
चांदी भी 400 रुपए की गिरावट के साथ 45,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो 1 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार 5वें दिन टूटे हैं। इन 5 दिनों में सोना 815 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,650 रुपए प्रति किलोग्राम लुढ़क चुका है।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर सोना 9.05 डॉलर लुढ़ककर 1,459.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.60 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1,459.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
webdunia
Publish Date: Sat, 09 Nov 2019 (16:14 IST)
Updated Date: Sat, 09 Nov 2019 (16:18 IST)