Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 85 रुपए टूटा, चांदी में 290 रुपए की गिरावट

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर रुख से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए टूटकर 38,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी के भाव भी 290 रुपए टूटकर 45,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। शनिवार को सोना 38,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर दाम 85 रुपए नीचे आ गया। हाजिर मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से यहां सोने में गिरावट आई। रुपए में गिरावट से भी सोने की धारणा प्रभावित हुई।

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 7 पैसे नीचे आ गया। इसी तरह चांदी के भाव भी 290 रुपए टूटकर 45,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,464 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी कमजोरी के रुख से 16.88 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM नरेन्द्र मोदी ने की NCP की तारीफ, सभी दल लें सीख