Publish Date: Thu, 21 Nov 2019 (18:36 IST)
Updated Date: Thu, 21 Nov 2019 (18:39 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 39,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 100 रुपए फिसलकर 46,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 3.48 डॉलर उतरकर 1,470.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,473.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 17.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।