Publish Date: Wed, 18 Dec 2019 (17:23 IST)
Updated Date: Wed, 18 Dec 2019 (17:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को आठ रुपए बढ़कर 38828 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव रहा।मंगलवार को सोना 38820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 14 रुपए बढ़कर 45649 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले दिन चांदी 45635 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, मंगलवार को सोना 38820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कंपनी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सामान्य स्तर के कारोबार में दिल्ली बाजार में 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव 8 रुपए तेज रहा।
दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 पैसे कमजोर चल रहा था। चांदी भी 14 रुपए बढ़कर 45649 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले दिन चांदी 45635 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में सोना बढ़कर 1476.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
webdunia
Publish Date: Wed, 18 Dec 2019 (17:23 IST)
Updated Date: Wed, 18 Dec 2019 (17:27 IST)