Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कम हुआ ईरान-अमेरिका के बीच तनाव, सोना फिसला, चांदी में तेजी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 70 रुपए टूटकर 1 सप्ताह के निचले स्तर 41,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी 25 रुपए चमककर 47,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने से वहां सोना हाजिर 1.60 डॉलर फिसलकर 1,550.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की गिरावट में 1,553.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है, साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी पीली धातु पर दबाव डाला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की नरमी के साथ 17.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JNU पर पुलिस, हिंसा करने वाले Students की पहचान