Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 570 रुपए उछला, चांदी 175 रुपए चमकी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 570 रुपए चमककर 41,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 175 रुपए चमककर 48,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर वहां सोना हाजिर बढ़त लेकर 1,562.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.10 डॉलर की तेजी लेकर 1,558.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से डॉलर की मजबूती के कारण पीली धातु में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर बढ़त लेकर फिर से 18 डॉलर के पार 18.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुणें में जीत के साथ ही विराट कोहली को T-20 क्रिकेट रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ