Publish Date: Thu, 16 Jan 2020 (16:48 IST)
Updated Date: Thu, 16 Jan 2020 (16:52 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए चमककर 41,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की बढ़त में 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
स्थानीय स्तर पर सोने-चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.70 डॉलर की गिरावट में 1,555.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर पहले चरण का समझौता होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है।
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर फिसलकर 17.94 डॉलर प्रति औंस पर रही।
webdunia
Publish Date: Thu, 16 Jan 2020 (16:48 IST)
Updated Date: Thu, 16 Jan 2020 (16:52 IST)