Publish Date: Thu, 20 Feb 2020 (16:34 IST)
Updated Date: Thu, 20 Feb 2020 (16:37 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 325 रुपए टूटकर 42845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 420 रुपए की तेजी लेकर 49,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.65 डॉलर टूटकर 1,609.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.50 डॉलर उतरकर 1,603 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर गिरकर 18.22 डॉलर प्रति औंस पर रही।