khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 90 रुपए टूटा, चांदी भी हुई कमजोर

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती ग्राहकी उतरने से सोना गुरुवार को 90 रुपए टूटकर 43820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 40 रुपए की गिरावट के साथ 48500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1649.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस 'कोविड-19' के बढ़ते मामलों से पूंजी बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। इससे सोने में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#Delhivoilence: आप पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत पर पत्थर-पेट्रोल बम, कपिल मिश्रा ने ट्‍वीट किया नया वीडियो