Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक तेजी से सोना 244 और चांदी 673 रुपए उछली

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में तेजी के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 244 रुपए की तेजी के साथ 50,230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी को भी लिवाली का समर्थन मिला और इसकी कीमत 673 रुपए की तेजी दर्शाती 54,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मंगलवार को सोना 49,986 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी को भी लिवाली का समर्थन मिला और इसकी कीमत 673 रुपए की तेजी दर्शाती 54,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मंगलवार को इसका बंद भाव 53,527 रुपए था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,813 डॉलर प्रति औंस और चांदी लाभ के साथ 19.35 डॉलर प्रति औंस हो गए।
 
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिका और चीन के बिगड़ते रिश्तों के कारण मंगलवार से सोने में लिवाली गतिविधियां देखी जा रही हैं। वायरस के बढ़ते मामलों के कारण भी सोने की कीमतों में आई तेजी को समर्थन मिला।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता रंजन सोनी के परिवार के 6 लोगों की हत्या




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi