Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 137 रुपए लुढ़का, चांदी भी हुई 517 रुपए सस्ती

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में बुधवार को सोने (Gold) का भाव 137 रुपए घटकर 53,030 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।  मंगलवार को यह 53,167 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी (Silver) भी 517 रुपए घटकर 70,553 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमत में 137 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए की मजबूती से सोने में गिरावट का रुख रहा।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 (अस्थाई) रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। चांदी (Silver) भी 517 रुपए घटकर 70,553 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 71,070 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि सोना बढ़त के साथ 1,967.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 27.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर चल रही थी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान नेपाल! लाओस पर चीन का शिकंजा, कर्ज के जाल में फंसाकर बनाया 'गुलाम'