Publish Date: Fri, 23 Oct 2020 (19:55 IST)
Updated Date: Fri, 23 Oct 2020 (20:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपए गिरकर 51069 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि चांदी की कीमत 121 रुपए की तेजी के साथ 62933 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,144 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 121 रुपए की तेजी के साथ 62,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 62,812 रुपए प्रति किलो रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी दर्शाता 1,908 रुपए प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव 24.72 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर सूचकांक के ऊंचा रहने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बाजार की अनिश्चितता से शुक्रवार को ऊपरी दायरे में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया।(भाषा)