Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोटबंदी, जीएसटी की वजह से कम रह सकती है भारत की वृद्धि दर

हमें फॉलो करें नोटबंदी, जीएसटी की वजह से कम रह सकती है भारत की वृद्धि दर
, बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (11:43 IST)
वॉशिंगटन। भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर बनी चिंताओं के बीच विश्व बैंक ने उसकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर कम रहने का अनुमान जताया है। नोटबंदी और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को प्रमुख कारण बताते हुए उसने 2017 में भारत की वृद्धि दर 7% रहने की बात कही है, जो 2015 में यह 8.6% थी।
 
विश्व बैंक ने यह चेतावनी भी दी है कि अंदरुनी व्यवधानों से निजी निवेश के कम होने की संभावना है, जो देश की वृद्धि क्षमताओं को प्रभावित कर नीचे की ओर ले जाएगा। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भी 2017 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.7% कर दिया था। यह उसके पूर्व के दो अनुमानों से 0.5% कम है। जबकि चीन के लिए उसने 6.8% की वृद्धि दर का अनुमान जताया है।
 
webdunia
अपनी द्विवार्षिक दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा है कि नोटबंदी से पैदा हुए व्यवधान और जीएसटी को लेकर बनी अनिश्चिताओं के चलते भारत की आर्थिक वृद्धि की गति प्रभावित हुई है। 
 
परिणामस्वरूप भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2017 में 7% रहने का अनुमान है, जो 2015 में 8.6% थी। सार्वजनिक व्यय और निजी निवेश के बीच संतुलन स्थापित करने वाली स्पष्ट नीतियों से 2018 तक यह वृद्धि दर बढ़कर 7.3% हो सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैवानों ने सौतेले बेटे से कराया बलात्कार, सिर काटकर पिया खून...