Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई का झटका, डीजल के दाम ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 81 रुपए के पार

Advertiesment
Petrol-diesel
नई दिल्ली। देश में पहली बार डीजल के दाम 81 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं और इन्होंने नया रिकॉर्ड बना लिया है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम रिकॉर्ड 81.05 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचे हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80.43 रुपए प्रति लीटर के भाव पर स्थिर है।
 
क्यों बढ़ रहे हैं दाम : रविवार को भी डीजल के दाम में 16 पैसे की बढ़त की गई थी और ये 80.94 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचे थे। ये भी डीजल का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल जारी है और इसके चलते देश में डीजल की कीमतों पर असर देखा जा रहा है।
 
चार महानगरों के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 87.19 रुपए, चेन्नई में 83.63 रुपए और कोलकाता में 82.10 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। इसके दाम 81.05 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचा है। मुंबई में डीजल 79.27 रुपए, चेन्नई में 78.11 रुपए और कोलकाता में 76.17 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर