Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक बाजार की तेजी से सोने में रही 497 रुपए की बढ़त, चांदी में रही 80 रुपए की गिरावट

Advertiesment
gold silver
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में तेजी और रुपए में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 497 रुपए की तेजी के साथ 52,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,723 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं चांदी 80 रुपए की गिरावट के साथ 61,605 रुपए प्रति किग्रा पर आ गई, जो पहले 61,685 रुपए प्रति किग्रा थी।
 
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण स्थानीय मुद्रा में भारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,722.6 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी बिना किसी घटबढ़ 20.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर में कमजोरी के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। कमजोर रुपए, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी और त्योहारी मांग और कम आपूर्ति के कारण घरेलू सोने की कीमतों में भी तेजी आई। Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली सरकार ने शुरू किया धूलरोधी अभियान, निर्माण स्थलों पर तैनात करनी होंगी एंटी स्मॉग गन