Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अडाणी ने 3 घंटे में कमाए 3,55,46,61,65,000 रुपए, धनकुबेरों की लिस्ट में लगाई छलांग

हमें फॉलो करें अडाणी ने 3 घंटे में कमाए 3,55,46,61,65,000 रुपए, धनकुबेरों की लिस्ट में लगाई छलांग
, गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (13:02 IST)
नई दिल्ली। हिंडनबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट से हुए नुकसान की भरपाई अडाणी ग्रुप तेजी से करता नजर आ रहा है। मंगलवार से शेयर बाजार में अडाणी के शेयरों में तेजी से उछाल हो रहा है। अडाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों में निचले स्तर से डबल हो चुके हैं। एक समय 1017 रुपए तक जा पहुंचा शेयर फिर बढ़कर 2159 रुपए का हो गया।
 
अडाणी पोर्ट्स, अंबुज सीमेंट, अडाणी विल्मर, अडाणी पॉवर, अडाणी ट्रांसमिशन, एसीसी समेत ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में इजाफा हुआ है। इस वजह से कंपनी ने मात्र 2 सत्रों में ही 70,000 करोड़ के नुकसान की भरपाई कर ली है। शेयर बाजार में आज भी अडाणी की कंपनी के शेयरों में बढ़त दिखाई दे रही है।
 
गौतम अडाणी की संपत्ति बढ़ी : शेयरों की कीमत बढ़ने से अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी की संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। 2 दिनों में अडाणी की संपत्ति 58 अरब डॉलर से चढ़कर 63.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 8 फरवरी को सुबह बाजार खुलने के बाद से दोपहर साढ़े 12 बजे तक अडाणी की नेटवर्थ में 4.3 अरब डॉलर की बढ़त हुई। यानी मात्र 3 घंटों में उनकी संपत्ति 3,55,46,61,65,000 रुपए बढ़ गई। 
 
धनकुबेरों की लिस्ट में लगाई छलांग : संपत्ति बढ़ने से अडाणी ने एक बार फिर धनकुबेरों की लिस्ट में छलांग लगाई है। वो फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स की लिस्ट में 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की जैकेट के बाद चर्चा में खरगे का स्कॉर्फ, क्या 56 हजार है इसकी कीमत?