Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में मामूली गिरावट, चांदी स्थिर

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में मामूली गिरावट रही। यह 25 रुपए फिसलकर 30,525 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी गत दिवस के 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.03 प्रतिशत चढ़कर 1,291 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.90 डॉलर की गिरावट में 1,292.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के बुधवार को जारी विवरण में नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार कम होने के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर कमजोर पड़ा है। इससे पीली धातु को बल मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी पर हमला, सिर्फ सवाल पूछते हैं