Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में आई गिरावट, चांदी चमकी, जानिए क्‍या रहे भाव...

Advertiesment
Gold and Silver Price
Gold-Silver Price : स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 350 रुपए गिरकर 77350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। हालांकि चांदी की कीमत 300 रुपए मजबूत होकर 91500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
 
बुधवार को सोना 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि चांदी की कीमत 300 रुपए मजबूत होकर 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एक दिन पहले चांदी 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
स्थानीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपए घटकर 76,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। आठ अक्टूबर से पिछले तीन सत्रों में सोने में 1,350 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 211 रुपए या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,145 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 313 रुपए या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 89,185 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के कारण बृहस्पतिवार को सोने में हल्की गिरावट देखी गई। इन टिप्पणियों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम हो गई है। एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी वायदा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.88 डॉलर प्रति औंस हो गया।
 
इंदौर में ये रहे सोना-चांदी के भाव : स्थानीय सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को‌ सोने के भाव में 50 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे- सोना 77100 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 90200 रुपए प्रति किलोग्राम, चांदी सिक्का 950 रुपए प्रति नग। (एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में पकड़ी गई 2000 करोड़ की कोकिन, एक सप्ताह में 7000 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त