Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gold : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में इतनी गिरावट, क्या इजराइल-ईरान युद्ध का असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold rates

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 23 जून 2025 (18:49 IST)
Gold Price : आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 160 रुपए टूटकर 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
ALSO READ: क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 99,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपए गिरकर 99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले बाजार बंद के समय इसका भाव 99,250 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हालांकि सोमवार को चांदी 1,05,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली रूप से गिरकर 3,365.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को कुछ समय के लिए सोने की कीमत बढ़कर 3,413.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई, क्योंकि निवेशक तेहरान पर हवाई हमलों में अमेरिका की भागीदारी के बाद ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
चैनवाला ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की कांग्रेस में टिप्पणी, अमेरिकी जीडीपी आंकड़े और कोर पीसीई मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक घटनाओं का इंतजार करेंगे।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की शोध विश्लेषक - जिंस और मुद्रा रिया सिंह के अनुसार जून में अब तक सोने की घरेलू कीमतों में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, कमजोर आभूषण मांग के कारण वैश्विक दरों की तुलना में यह कम कीमत पर कारोबार कर रही है।  भाषा Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम एशिया में तनाव से सहमा शेयर बाजार, Sensex 511 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट