Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने का आयात अप्रैल से जुलाई के बीच 6.4 प्रतिशत बढ़कर 13 अरब डॉलर रहा

हमें फॉलो करें Gold
, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (15:33 IST)
ई दिल्ली। देश में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच अच्छी मांग के बूते सोने का आयात 6.4 प्रतिशत बढ़कर 12.9 अरब डॉलर रहा है जिससे देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर असर पड़ने की आशंका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में 12 अरब डॉलर का सोने का आयात किया गया था।
 
वाणिज्य मंत्रालय के हाल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 में पीली धातु का आयात 43.6 फीसदी गिरकर 2.4 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीने में सोने और तेल का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 30 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 1 साल पहले अप्रैल-जुलाई 10.63 अरब डॉलर रहा था।
 
चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत में सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीने में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात करीब 7 प्रतिशत बढ़कर 13.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के जून के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में देश का चालू खाते का घाटा बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.2 प्रतिशत पर पहुंच गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ बोले, सैनिक बनना चाहता था लेकिन पारिवारिक कारणों से नहीं बन पाया