Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 300 रुपए से ज्यादा की गिरावट

Advertiesment
gold price down
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों में कटौती की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 262 रुपये घटकर 47,276 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 262 रुपए यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट लेकर 47 हजार 276 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11 हजार 290 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना है। वहीं, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.09 प्रतिशत घटकर 1,817.80 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
चांदी वायदा में गिरावट : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 337 रुपए की गिरावट के साथ 63,726 रुपए प्रति किलो रह गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 337 रुपए यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,726 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 9,343 लॉट के लिए सौदे किए गए। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.07 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 765 अंक उछला, निफ्टी 16900 के पार