Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?

हमें फॉलो करें 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (14:10 IST)
Gold price : सरकार के सोने पर मूल सीमा शुल्क में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने की कीमतों में 5,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तीव्र गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम लागत की वजह से लोग एक बार फिर जिंस और वित्तीय परिसंपत्ति दोनों के रूप में सोने में निवेश करने को प्रोत्साहित होंगे।

सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल ने कहा कि सोने चांदी के दाम घटने का कारण एक्ससाइज ड्यूटी में 9 प्रतिशत की कमी है। उन्होंने कहा कि चाइना की बाइंग रोकने से भी अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर सोना सस्ता हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार सोने चांदी पर जीएसटी 2 से 3 फीसदी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर वहीं स्थिति हो जाएगी। उनका मानना है कि सोने चांदी के दाम एक बार फिर बढ़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में सोने तथा चांदी पर मूल सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 3,350 रुपये की गिरावट के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
 
सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट जारी रही और यह 650 रुपए और सस्ता हो गया। गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर से भारी गिरावट आई और यह 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 70,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे इसकी कीमत 69,890 रुपए थी।
 
बताया जा रहा है कि सीमा शुल्क में कटौती से सोने का आयात सस्ता हो गया है। इस कदम से सोने की तस्करी पर लगाम लगेगी साथ ही संगठित आभूषण क्षेत्र में वृद्धि होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, निचले इलाकों में भरा पानी, बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा