Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने के भावों में हुई 225 रुपए की गिरावट, चांदी भी 315 रुपए फिसली

Advertiesment
Gold Silver
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 225 रुपए की गिरावट के साथ 50,761 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,986 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 315 रुपए टूटकर 54,009 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का पिछला बंद भाव 54,324 रुपए प्रति किग्रा था।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 18.18 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक ढंग से ब्याज दर में वृद्धि की आशंका और डॉलर के मजबूत होने से सोना 1,700 डॉलर प्रति औंस के करीब मंडराता दिखा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से सेंसेक्स 168 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में