Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने की कीमतों में हुई 302 रुपए की बढ़ोतरी, चांदी भी 781 रुपए उछली

Advertiesment
gold silver
नई दिल्ली। आज सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 302 रुपए की तेजी आई, वहीं चांदी की कीमतों में 781 रुपए की उछाल दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 302 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 50,822 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी प्रकार चांदी के दाम 781 रुपए की तेजी के बाद 60,231 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 59,450 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Big Daddy of SUVs: महिन्द्रा ने लॉन्च की Scorpio-N, खास फीचर बनाते हैं इसे दमदार और सबसे अलग