Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादियों के सीजन में महंगा हुआ सोना, जानिए पिछले 10 दिनों में गोल्ड का हाल

हमें फॉलो करें शादियों के सीजन में महंगा हुआ सोना, जानिए पिछले 10 दिनों में गोल्ड का हाल
, गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (11:00 IST)
शादियों के सीजन की वजह से बाजार में सोने-चांदी की मांग में तेजी आई है। इस वजह से दोनों चमकीली धातुओं के दामों में तेजी दिखाई दे रही है। पिछले 7 दिनों से 24 कैरेट सोना 52 हजार के पार बना हुआ है तो चांदी बुधवार को 61 हजार के ऊपर नजर आई। 
 
गुड्स रिटर्न डॉट कॉम के अनुसार, 8 नवंबर को देश में 24 कैरेट सोने के दाम 51050 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। 17 नंवबर को इसकी कीमत बढ़कर 52,370 रुपए पर पहुंच गई। हालांकि 13 और 14 नवंबर को सोने के दाम 52640 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।
 
वहीं 8 नवंबर को 22 कैरेट सोने के दाम 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। 17 नंवबर को इसकी कीमत बढ़कर 48,010 रुपए पर पहुंच गई। हालांकि 13 और 14 नवंबर को सोने के दाम 48,260 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। 
 
webdunia
इसी तरह 1 अक्टूबर को देश में 22 कैरेट सोना 46,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 50730 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 31 अक्टूबर को अक्टूबर के आखिरी दिन 22 कैरेट सोने के दाम 46,600 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50840 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
 
उल्लेखनीय है कि 24 कैरेट वाले गोल्ड को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है। 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट या उससे कम सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक बाजारों की कमजोरी के बीच सेंसेक्स 211.76 अंक गिरा, निफ्टी में भी आई गिरावट