Publish Date: Tue, 21 Sep 2021 (12:33 IST)
Updated Date: Tue, 21 Sep 2021 (12:38 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने के भाव 0.13% गिरकर 45,928 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। यह 6 माह के सोने का सबसे निचला स्तर है।
चांदी की कीमतों में भी 1% की गिरावट दर्ज की गई। आज एमसीएक्स पर चांदी के दाम 59,427 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे सुरक्षित-संपत्ति की अपील कम हो गई। इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक भी सतर्क थे। हाजिर सोना 0.1% की गिरावट के साथ 1,752.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।