Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना-चांदी 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

हमें फॉलो करें सोना-चांदी 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
, बुधवार, 22 मार्च 2017 (18:25 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से दिल्ली  सर्राफा बाजार में भी बुधवार को सोना-चांदी 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
 
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों को लेकर पैदा चिंता से निवेशक शेयर  बाजार के बदले सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। इससे गत  दिवस अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 1 प्रतिशत चढ़ गया। बुधवार को भी सोना हाजिर  1.40 डॉलर चढ़कर 1,247 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
कारोबार के दौरान एक समय यह 1,248.47 डॉलर के 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर भी  पहुंचा था। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.7 डॉलर मजबूत होकर 1,247.20 डॉलर प्रति  औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ट्रंप की नीतियों में स्पष्टता के अभाव में निवेशक शेयरों में  बिकवाली कर सोने में निवेश कर रहे हैं। इससे दुनियाभर में शेयर बाजारों पर दबाव है और  डॉलर टूटा है। डॉलर कमजोरी पीली धातु को और समर्थन दे रही है, क्योंकि इससे दुनिया की  अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हुआ है और उसकी मांग बढ़ी है। इस  बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर चढ़कर 17.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्यमंत्री योगी बड़़ा फैसला! पान, गुटका, तम्बाकू और पॉलीथीन पर प्रतिबंध