shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुस्त मांग से सोने में गिरावट

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने का भाव 20 रुपए घटकर 29,330 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
 
हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने से चांदी 425 रुपए की तेजी के साथ 41,800 रुपए प्रति किग्रा हो गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा मौजूदा स्तर पर घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट रही।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोने का भाव 0.14 प्रतिशत घटकर 1,242.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 20 .20 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,330 रुपए और 29,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। कल इसमें 350 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्नी की कीमत 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्व स्तर पर बनी रही।
 
दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 425 रुपए की तेजी के साथ 41,800 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 270 रुपए चढ़कर 41,530 रुपए प्रति किग्रा हो गई। चांदी सिक्का हालांकि लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल पर चलेगा मुकदमा