Publish Date: Thu, 18 May 2017 (15:30 IST)
Updated Date: Thu, 18 May 2017 (15:34 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग में सुधार से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 225 रुपए चमककर 28 हजार 985 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
हालांकि, अधिक कीमत पर औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी ने लगातार दो दिनों की तेजी खो दी और यह 500 रुपए की भारी गिरावट के साथ 38 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक मौसम में सोने की खुदरा जेवराती मांग बनी हुई और घरेलू ग्राहकी से पीली धातु की चमक लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। दूसरी तरफ चांदी गत दो दिनों में आठ रुपए महंगी हो गई, जिससे सिक्का निर्माताओं ने अपना उठान तथा औद्योगिक इकाइयों ने अपनी मांग कम कर दी है। इसी दबाव में चांदी में आज 500 रुपए की भारी गिरावट रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.1 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चाँदी हाजिर भी 0.14 डॉलर लुढ़ककर 16.75 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 18 May 2017 (15:30 IST)
Updated Date: Thu, 18 May 2017 (15:34 IST)