Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना फिसला, चांदी लुढ़की

हमें फॉलो करें सोना फिसला, चांदी लुढ़की
, शुक्रवार, 9 जून 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए फिसलकर  29,425 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और औद्योगिक मांग में भारी गिरावट से चांदी भी 625 रुपए लुढ़ककर 40,125 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
     
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर तीन डॉलर लुढ़ककर 1,247.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा भी 2.8 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
      
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है। ब्रिटेन के आम चुनाव के नतीजों से पहले सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। एग्जिट पोल में किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के संकेत से निवेशक संशय में हैं। 
     
स्थानीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने और खुदरा जेवराती खरीदारी सुस्त पड़ने से सोने की कीमतों और सिक्का निर्माताओं के उठान में कमी आने से चांदी पर दबाव बना हुआ है। इस दौरान चांदी भी 0.05 डॉलर लुढ़ककर 17.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गिरावट से उबरा शेयर बाजार