Publish Date: Thu, 05 Oct 2017 (16:19 IST)
Updated Date: Thu, 05 Oct 2017 (16:21 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी बावजूद स्थानीय खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 225 रुपए लुढ़ककर 30 हजार 375 रुपए दस ग्राम पर आ गया।
औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 450 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.30 डॉलर उछलकर 1,277.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.8 डॉलर सुधरकर 1,279.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी 0.11 डॉलर की गिरावट रही और यह 16.66 डॉलर प्रति औंस पर रही।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को बढ़त मिली है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 05 Oct 2017 (16:19 IST)
Updated Date: Thu, 05 Oct 2017 (16:21 IST)