Publish Date: Sat, 23 Jun 2018 (17:01 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jun 2018 (17:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 15 रुपए चढ़कर 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 250 रुपए उछलकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना बढ़त के साथ 1,268.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोना वायदा में भी तेजी दर्ज की गई। इस दौरान चांदी में भी तेजी रही। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Sat, 23 Jun 2018 (17:01 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jun 2018 (17:07 IST)