Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना चमका, चांदी मजबूत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
, मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (16:54 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी और त्योहारी मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए  चमककर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी लगातार तीसरे कारोबारी दिवस मजबूत हुई और 100 रुपए चढ़कर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 42,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 5.10 डॉलर चढ़कर 1,269.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 6.7 डॉलर की तेजी के साथ 1,270.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका के कारण निवेशक सावधानी बरत रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं के दाम में अपेक्षित तेजी नहीं आ पाई है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 17.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से रांची में मैदान पर उतरेगा भारत