Publish Date: Fri, 02 Feb 2018 (17:29 IST)
Updated Date: Fri, 02 Feb 2018 (17:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार बंद रहा। कैट ने सीलिंग के खिलाफ दो और तीन फरवरी का दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान किया था।
अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (कैट) ने सीलिंग के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में दो और तीन फरवरी का दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान किया था। कारोबारियों ने बताया कि सर्राफा बाजार में सभी दुकानें बंद रहीं। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह सोमवार से बाजार में कारोबार सामान्य रहेंगे। (वार्ता)