Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चांदी में बड़ी उछाल, सोना भी चढ़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (17:07 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में चांदी के 22 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी यह 2,220 रुपए की बड़ी छलांग लगाते हुए जुलाई 2014 के बाद के उच्चतम स्तर 45,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना भी 200 रुपए चढ़कर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। 
इस साल दूसरी बार चांदी में 2,000 रुपए से अधिक की एक दिनी तेजी देखी गई है। इससे पहले 21 अप्रैल को यह 2,380 रुपए उछली थी।
 
कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सफेद धातु में आई तेजी से चांदी चमकी है। साथ ही 
विदेश में जबसे इसमें बड़ी तेजी का रुख बना है, भविष्य में कीमत और बढ़ने से आशंकित उद्योग तथा सिक्का निर्माताओं ने मांग बढ़ा दी है। इससे चांदी का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर भाग रहा है।
 
स्थानीय बाजार में चांदी हाजिर का यह 23 जुलाई 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है जबकि 24 जुलाई 2014 के बाद यह पहली बार 45 हजारी हुई है। 
 
लंदन में चांदी हाजिर में 2.78 प्रतिशत यानी 0.52 डॉलर की तेजी के साथ 19.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई। सितंबर 2014 के बाद पहली बार चांदी 19 डॉलर के पार निकली है। कारोबार के दौरान एक समय यह 19.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। 
 
कारोबारियों का कहना है कि सोने में लगातार जारी बढ़त के कारण चांदी पिछले कुछ महीनों में बने अंतर को पाटने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उस दौरान चांदी सोने से ज्यादा गिरी थी।
 
स्थानीय बाजार में सोना वायदा भी 1,300 रुपए ऊपर 44,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई, हालांकि चांदी में बड़ी तेजी के बावजूद सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74,000 तथा 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट व्यावहारिक नहीं : अमिताभ चौधरी