Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने में मामूली गिरावट, चांदी फिसली

हमें फॉलो करें सोने में मामूली गिरावट, चांदी फिसली
, शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (16:49 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रुख रहने के बीच स्थानीय ग्राहकी घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 30 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी कल की भारी बढ़त खोती हुई 200 रुपए लुढ़ककर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
      
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत की तेजी में 1,276.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 1.8 फिसलकर 1,276.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
    
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से सोने का बल मिला है लेकिन निवेशक अमेरिका के रोजगार आंकड़े आने से पहले सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर टूटकर 17.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो दिवसीय फ्रेण्ड्स ऑफ एमपी सम्मेलन इंदौर में