Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना चमका, चांदी में मामूली गिरावट

हमें फॉलो करें सोना चमका, चांदी में मामूली गिरावट
, बुधवार, 15 नवंबर 2017 (17:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में तेजी और स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए चमककर साढ़े तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। औद्योगिक मांग उतरने से चांदी पांच रुपए फिसलकर 40,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी रही, जिससे स्थानीय बाजार में भी इसे बल मिला। सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत चढ़कर 1,283.96 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की बढ़त में 1,284.1 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले डॉलर पर दबाव है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु के दाम बढ़े हैं। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.09 डॉलर चमककर 17.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए की तेजी के साथ 30,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह 21 अक्टूबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 30,475 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही।
 
वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर पांच रुपए फिसलकर 40,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा भी 10 रुपए टूटकर 39,790 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
 
कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक तेजी और स्थानीय ग्राहकी निकलने से सोने के दाम बढ़े हैं। हालांकि डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 181 अंक और टूटा