Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 200 रुपए, चांदी 500 रुपए लुढ़की

हमें फॉलो करें सोना 200 रुपए, चांदी 500 रुपए लुढ़की
, बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (16:30 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी में मंगलवार को आई बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में इन पर दबाव देखा गया। सोना 200 रुपए लुढ़ककर सवा तीन महीने के निचले स्तर 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
वैश्विक दबाव और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी भी 500 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। यह सफेद धातु का चार महीने का निचला स्तर है।
 
वैश्विक स्तर पर सोना मंलगवार को 6 अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 1,260.71 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। हालांकि आज सोना हाजिर 1.90 डॉलर की बढ़त में 1,267.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.10 डॉलर चढ़कर 1,276.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों पर होने वाली बैठक से पीली धातु पर दबाव है। चांदी हाजिर भी गत दिवस मध्य जुलाई के बाद के निचले स्तर तक उतर गईथी। आज यह भी 0.01 डॉलर सुधरकर 16.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने जीती लगातार नौवीं सीरीज, विश्व रिकॉर्ड बराबर