Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कम हुए सोने-चांदी के भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें कम हुए सोने-चांदी के भाव
, गुरुवार, 1 मार्च 2018 (17:04 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही गिरावट और जेवराती मांग सुस्त पड़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए फिसलकर 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर होने से चांदी भी 90 रुपए की गिरावट में 39,210 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।


फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बयान के बाद से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,311.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.50 डॉलर की गिरावट में 1,312.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की गिरावट में 16.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीदेवी का शव तिरंगे में क्यों लपेटा गया...?