Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

32 हजार पर पहुंचा सोना, चांदी के दाम भी बढ़े

Advertiesment
हमें फॉलो करें 32 हजार पर पहुंचा सोना, चांदी के दाम भी बढ़े
, शनिवार, 9 जून 2018 (18:53 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह बाद 32 हजारी होता हुआ 32,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 600 रुपए की छलांग लगाकर 9 महीने के उच्चतम स्तर 41,600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

विदेशी बाजारों में गत दिवस सोने की मजबूती का असर भी शनिवार को स्थानीय बाजार में देखा गया। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर सप्ताहांत पर शुक्रवार को 2 डॉलर की बढ़त में 1,298.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.50 डॉलर की तेजी में 1,303.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिका।

आने वाले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर निर्भर करेगा। संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ा सकता है। फेड की बैठक 12 और 13 जून को होनी है। इससे पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। स्थानीय बाजार में भी इसका असर दिखेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीआईपी एंट्री होगी बंद