Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी स्थिर

हमें फॉलो करें वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी स्थिर
, मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (15:54 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।


विदेशों में आज सोने में नरमी रही। सोना हाजिर 3.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,218.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर टूटकर 1,227.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न केंद्रीय बैंकों की बैठक से पहले निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोना दबाव में है।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने के बावजूद पीली धातु में गिरावट देखी गई है। आमतौर पर डॉलर और सोने का ग्राफ एक-दूसरे के विपरीत रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर उतरकर 15.40 डॉलर प्रति औंस रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश, 12 और लोगों की मौत