Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी

हमें फॉलो करें सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी
, शनिवार, 9 मार्च 2019 (16:43 IST)
नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपए सस्ता होकर 33,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 400 रुपए चमककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुएं सप्ताहांत पर तेजी के साथ बंद हुईं। लंदन का सोना हाजिर तेजी के साथ शुक्रवार को 1,298.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1,298.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फरवरी में चीन के निर्यात आंकड़े के नकारात्मक रहने से वैश्विक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका निवेशकों पर फिर हावी हो गई है जिससे उनका रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी तेजी के साथ शुक्रवार को 15.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी से पूछा- किसने छोड़ा था मसूद अजहर को...