Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनतेरस पर सोना लुढ़का, चांदी में 400 रुपए टूटे

हमें फॉलो करें धनतेरस पर सोना लुढ़का, चांदी में 400 रुपए टूटे
नई दिल्ली , मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (16:46 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में धनतेरस के बावजूद मांग नहीं आने से मंगलवार को सोना 140 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 30 हजार 710 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
चांदी लगातार दूसरे दिन टूटती हुई 400 रुपए की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निचले स्तर 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सिक्कों की भी मांग नहीं आने से इनमें टिकाव देखा गया। 
 
पिछले साल धनतेरस की तुलना में इस साल चांदी में बड़ी गिरावट आ चुकी है। गत वर्ष धनतेरस पर 29 अक्टूबर को चांदी हाजिर 43 हजार रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस प्रकार करीब एक साल में यह दो हजार रुपए टूट चुकी है। सोने में मामूली गिरावट रही। सोना पिछले साल धनतेरस पर 30 हजार 750 रुपए प्रति दस ग्राम था।
 
कारोबारियों ने बताया कि धनतेरस का त्योहार होने के बाद भी बाजार से ग्राहक नदारद रहे। वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहने के कारण भी स्थानीय बाजार में इनमें गिरावट रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम की मूर्ति के लिए चांदी के 10 तीर देगा शिया वक्फ बोर्ड