Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। त्योहारी मौसम से पहले सर्राफा कारोबारियों की ग्राहकी बढ़ने के बावजूद वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में रही गिरावट से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए लुढ़ककर 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
सुस्त औद्योगिक मांग से चांदी भी 50 रुपए फिसलकर 41,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.55 डॉलर टूटकर 1,326.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.3 डॉलर की गिरावट में 1,330.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.01 डॉलर चमककर 17.80 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान इरमा द्वारा अनुमान से कम  नुकसान होने और उत्तर कोरिया को लेकर जारी तनातनी के कम होने से निवेशक दुबारा शेयर बाजार में जोखिम उठाते दिख रहे हैं। इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के चढ़ने से भी सोना टूटा है। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार