Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 140 और चांदी 400 रुपए कमजोर

हमें फॉलो करें सोना 140 और चांदी 400 रुपए कमजोर
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (16:19 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार 3 कारोबारी दिवस की मजबूती खो बैठा और 140 रुपए गिरकर 30,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 400 रुपए लुढ़ककर 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 1.55 डॉलर गिरकर 1,264.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना का दिसंबर वायदा भी 2.9 डॉलर टूटकर 1,264.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार डॉलर में मजबूती आने से कीमती धातुओं पर दबाव रहा है। अमेरिका में सकारात्मक आर्थिक आंकड़े आने के बाद भी इस पर नकारात्मक असर पड़ा है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 17.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार