Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी स्थिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (17:07 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करने के फैसले के बाद डॉलर के स्थिर रहने और ऊंची कीमत पर स्थानीय मांग नहीं आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1 सप्ताह की तेजी के बाद शुक्रवार को 30 रुपए गिरकर 31,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी पिछले कारोबारी दिवस की तरह 46,800 रुपए प्रतिग्राम पर स्थिर रही। सोने के भाव में शुक्रवार को 7 दिन के बाद यह गिरावट आई है। सोने का भाव गत कारोबारी दिवस 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर रहा था।
 
शुक्रवार को लंदन में सोना हाजिर 1.80 डॉलर लुढ़ककर 1,335.55 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 6.1 डॉलर गिरकर 1,338.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। लंदन में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 19.79 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
 
अमेरिका फेडरल रिजर्व ने फिलहाल ब्याज दर स्थिर रखने के निर्णय लेने के साथ-साथ इस साल के अंत तक ब्याज दर बढ़ाए जाने का भी संकेत दिया है। 
 
बाजार विश्लेषकों की राय में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में दिसंबर तक तेजी रह सकती है, क्योंकि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है और उससे पहले फेडरल रिजर्व कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाट्‍सएप का डाटा फेसबुक पर शेयर न हो, अदालत सख्त